27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार समारोह का आयोजन
27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस का दिन मध्यप्रदेश पर्यटन के लिए और मध्यप्रदेश राज्य के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। जैसा की सभी जानते है मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्यों की सूची में है और विगत तीन वर्षो से सर्वोत्तम पर्यटन राज्य का पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिल रहा है। 27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार समारोह का आयोजन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के द्वारा किया गया और इस बार भी मधयप्रदेश को सर्वोत्तम पर्यटन राज्य के साथ साथ 10 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जो की मध्यप्रदेश के द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो को ध्यान में रखकर दिए गए।
इसमें इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर तथा इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डे को सवश्रेष्ठ हवाईअड्डे का राष्ट्रीय पुरस्कार,मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रकाशित एक अंग्रेजी भाषी पुस्तक कॉफी-टेबल को प्रकाशन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार तथा हिंदी प्रकाशन में यह पुरस्कार मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को सिंहस्थ 2016 के हिंदी ब्रोशर के लिए दिया गया। इसके साथ साथ सर्वश्रेष्ठ वन्यजीव गाइड का राष्ट्रीय पुरस्कार पचमढ़ी के श्री साइब खान को व उज्जैन रेल्वे स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन अनुकूल रेल्वे स्टेशन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इनके अलावा और भी कई पुरस्कार मध्यप्रदेश पर्यटन को दिए गए।
ये पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद व केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री के. जे. अल्फोंस (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा दिए गए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य के पर्यटन मंत्री श्री सुरेंद्र जी पटवा (स्वतंत्र प्रभार) ,पर्यटन निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक जी ,मुख्य सचिव हरिरंजन राव एवं प्रबंध निदेशक इलियाया राजा ,अतिरिक्त प्रबंध निदेशक भावना वालिम्बे उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश के लिए यह स्वर्णिम अववसर है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वविटर के माध्यम से मध्यप्रदेश के नागरिको व राज्य के पर्यटन मंत्री श्री सुरेंद्र जी पटवा (स्वतंत्र प्रभार) ,पर्यटन अध्यक्ष श्री तपन भौमिक जी ,सचिव हरिरंजन राव जी और सदस्यों को बधाई दी।